शांति भंग की आशंका में दो युवक गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 24, 2026
- 21 views
बरसठी। जौनपुर पुलिस अधीक्षक अनुपम कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने नयापुर, रायपुर गांव निवासी साकिब अंसारी (26) और साहिल अंसारी (28) को शांति व्यवस्था भंग करने से रोकने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट तैयार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल योगेश मिश्रा शामिल रहे।


रिपोर्टर