युवक का शव बरामद, पास से नशीले इंजेक्शन मिले


रोहतास। जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान संझौली निवासी हीरा नट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव के पास से कुछ नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।


मृतक की पत्नी के अनुसार, गरुड़ा के तीन-चार लोग पिछले दिन हीरा नट को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे, इसी दौरान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में उनका शव मिलने की सूचना मिली।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।


सिंधु शेखर सिंह, एसडीपीओ बिक्रमगंज ने शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट