जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बच्चियों को किए सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2026
- 25 views
रोहतास। जिला शिक्षा विभाग की ओर से पिछले वर्ष हुए वीरगाथा कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग विद्यालयों के चयनित चार प्रतिभागियों में निबंध में उच्च विद्यालय, जमुहार, डिहरी की पूनम कुमारी,पेंटिंग में बालिका उच्च विद्यालय, सासाराम की कार्तिक नंदिनी, चित्रकला में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहनिया, शिवसागर की कविता कुमारी तथा काव्य-पाठ में प्राथमिक विद्यालय, समसी डिहरा, कोचस के ओम प्रतीक तिवारी शामिल हैं। इन चयनित प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय द्वारा अपने कार्यालय-कक्ष में प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में पुरस्कार या सम्मान दिये जाने का अभिप्राय यह है कि वह छात्र या अन्य कोई भी व्यक्ति उस क्षेत्र में और आगे बढ़े, जिससे कि उसे प्रांतीय और राष्ट्रीय-स्तर पर भी सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित रौशन तथा निशांत गुंजन के साथ सुधीर मोहन और पंकज कुमार भी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर