सासाराम में 35 HP डी-वॉटरिंग मशीन पहुंची, जलजमाव से मिलेगी राहत


रोहतास।बरसात के मौसम में संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सासाराम नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर आयुक्त के प्रयासों से नगर निगम में 35 HP की डी-वॉटरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है।

नगर निगम का कहना है कि इस मशीन के माध्यम से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से तेजी से पानी निकाला जा सकेगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। हर वर्ष बारिश में होने वाली जलजमाव की समस्या को देखते हुए इस मशीन की व्यवस्था की गई है।

नगर आयुक्त के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। नगर निगम का उद्देश्य है कि बरसात के दौरान शहर में जलनिकासी व्यवस्था सुचारु रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट