भदोही सीमा पर रामपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों कि हुई जांच

रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग लगातार जारी है।

इसी क्रम में थाना रामपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में भदोही जनपद की सीमा पर स्थित दुबेपुर पुलिया के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र एवं वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने के लिए भी जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जनपद की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट