लालबांगला से 15.4 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2026
- 5 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डालमियानगर, रोहतास। डालमियानगर थाना क्षेत्र के लालबांगला से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बनारसी तिवारी उर्फ बाबा, पिता स्व. सूर्यदेव तिवारी, निवासी त्रिलोकी नगर, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से प्लास्टिक के डब्बे में रखी *200 ml की 77 बोतल* अंग्रेजी शराब बरामद की है। जप्त शराब की कुल मात्रा *15.4 लीटर* है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रख रही है।


रिपोर्टर