अग्निवीर भानेज सुमित यादव का नगर में हुआ भव्य स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 29, 2026
- 359 views
तलेन । भारतीय सेना में चयन होने के बाद अग्निवीर प्रशिक्षण की ट्रेनिंग लेकर पहली बार वर्दी में तलेन आए भानेज सुमीत यादव का नगर में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस नगर के शासकीय पीएम श्री स्कूल से प्रारंभ हुआ जोकी नगर के प्रमुख मार्गो से होता मनकामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा। इस दौरान अग्निवीर सुमित यादव का नगर में जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। मनकामेश्वर मंदिर पर पहुंचे अग्निवीर ने अपने माता-पिता को सलामी दी। इस दौरान काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


रिपोर्टर