डिवाइडर पर लगा ग्रेनाइट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2026
- 4 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा डिवाइडरों पर सुरक्षा मार्कर लगाए जा रहे हैं, जो एक सराहनीय पहल है।
हालांकि शहरवासियों की मांग है कि डिवाइडरों के लेफ्ट, राइट और ऊपरी हिस्से पर भी हाई-रिफ्लेक्टिव रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि रात के समय डिवाइडर दूर से ही स्पष्ट दिखाई दे। इससे सड़क सुरक्षा और मजबूत होगी तथा दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी। जिला प्रशासन से इस दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की गई है।


रिपोर्टर