नशीली दवाएं से बचने के लिए कार्यक्रम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 02, 2026
- 3 views
रोहतास।नशीली दवाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस एवं डाक्टर्स डे के अवसर पर नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए आज नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर के किया गया। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फ्रीज प्ले, पैनल डिस्कशन एवं प्रश्नोत्तरी सत्र में हमारी बात के माध्यम से वहां उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों के बीच नशीली दवाओं की भयावहता पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ निपेन्द्र आनंद के मार्ग दर्शनइसकी हर संभव सुरक्षा के प्रति आगाह किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण करने और इसके अवैध तस्करी के विरुद्ध कमर कसने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केवल आयोजन से अपनी जवाबदेही खत्म नहीं होती। इसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर के आसपास नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ जगदीश सिंह,एन एम सी एच के प्राचार्य डॉ पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ बिनोद शंकर सिंह, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ कुमार आलोक प्रताप, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर राकेश कुमार, आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ निपेन्द्र आनंद ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर निरुपमा सिंह, डॉक्टर मोनिका सिंह, मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष एवं वरीय चिकित्सक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर