शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों का तबादला


रोहतास। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बड़े पैमाने पर तबादले का आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यभर के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल में रोहतास जिले को विशेष महत्व मिला है, जहां कई नए जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।


रोहतास में नए पदस्थापित अधिकारी


* 1 रोहित कुमार चौरसिया को कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास बनाया गया है। वे पहले भोजपुर (आरा) में प्रतिनियुक्त थे।


* 2 रजनीश कुमार उपाध्याय को कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


* 3 जय कुमार को कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास पद पर पदस्थापित किया गया है।



रोहतास से स्थानांतरित अधिकारी


* 4 विकास कुमार डीएन, जो कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला कैमूर (भभुआ) कर दिया गया है।


* 4 प्रियंका कुमारी, जो कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास थीं, उन्हें औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है।


* 5 रवि कुमार रोशन, जो कार्यक्रम पदाधिकारी, रोहतास थे, उनका तबादला औरंगाबाद कर दिया गया है।


* 6 चंदन कुमार द्विवेदी, जो रोहतास में प्रतिनियुक्त थे, उन्हें सहायक निदेशक, जन शिक्षा निदेशालय में भेजा गया है।



शिक्षा विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिलों में शिक्षा योजनाओं के संचालन और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट