डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब गया सिटी ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी---- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी द्वारा बुधवार को एपीआई भवन, स्वराजपुरी रोड, गया में भव्य डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन एम. एन. अंजुम ने की। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गान, स्वागत भाषण एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम सेवक सिंह ने भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अभय नारायण राय, डॉ. श्री प्रकाश सिंह, डॉ. के. के. लोहानी तथा डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी से जुड़े चिकित्सक सदस्यों डॉ. बी. के. गौतम, डॉ. राम सेवक सिंह, डॉ. मनोज सिन्हा, डॉ. सी. एल. नारायण, डॉ. रतन कुमार, डॉ. कृष्णा कुमार, डॉ. अमिता सिन्हा, डॉ. समीर जैन, डॉ. यू. एस. अरुण, डॉ. संजीत प्रकाश, डॉ. सत्येंद्र कुमार एवं डॉ. टी. के. शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिव अरुण डालमिया ऋतु डालमिया,विजय भलोटिया, शिरीष प्रकाश किरण प्रकाश सहित कई रोटेरियन मौजूद थे

कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रोटेरियन अभिषेक अग्रवाल ने रोटरी की गतिविधियों की जानकारी दी तथा डॉ. सी. एल. नारायण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ जलपान एवं संवाद में भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट