शव का अंतिम संस्कार कर आ रहे परिजनो पर हमला तीन घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 01, 2026
- 9 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)। दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलेज के समीप मंगलवार की शाम श्मशान घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे लोगों के उपर हमला किए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी लाल तिवारी ने आरोप लगाया कि वह अपने परिजनों के साथ जमानिया घाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। बिछिया कॉलेज के पास पहुंचते ही गांव के ही बिनोद सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह और रिशु सिंह मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दी।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना में लाल तिवारी (35), शैलेंद्र तिवारी (37) और शिवशंकर तिवारी (40) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती भेजा गया।
चिकित्सकों के अनुसार, एक घायल के कान के पास चोट का निशान मिला है, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस का कहना है कि अभी प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। आवेदन मिलने के बाद सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर