बरसठी पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jun 12, 2026
- 46 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या 113/01, सरकार बनाम कमला दूबे, धारा 325, 323, 504 भादवि थाना बरसठी में निर्गत गैर जमानती वारंट के तहत ग्राम महमूदपुर बड़ेरी निवासी राममिलन सिंह (57 वर्ष) पुत्र गोला प्रसाद सिंह तथा चन्दन सिंह (39 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में मुकदमा संख्या 367/13, सरकार बनाम दीपक कुमार, धारा 363, 366 भादवि थाना बरसठी में निर्गत एनबीडब्ल्यू के आधार पर ग्राम भदरांव निवासी दीपक कुमार गौतम (32 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया।
वहीं मुकदमा संख्या 2585/18, राधेश्याम बनाम जावेद, धारा 323, 504 भादवि में निर्गत गैर जमानती वारंट के तहत ग्राम बरसठी निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ पिंटू (31 वर्ष) पुत्र जलालुद्दीन उर्फ लल्लू तथा समा बानो उर्फ नीलम (25 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने सभी वारंटियों को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय जौनपुर में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दूबे, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार बिंद, मुख्य आरक्षी कौशल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार गौड़, कांस्टेबल अंकित निर्मल, महिला कांस्टेबल अंकिता मौर्या तथा महिला कांस्टेबल कुमारी शोभा शामिल रहीं।


रिपोर्टर