नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर को किया गया स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 09, 2026
- 25 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर ---- बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शिवहर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र चन्द्र , जिला सचिव दिलीप कुमार अनुमंडल अध्यक्ष शत्रुधन कुमार राय एवं संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शिवहर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र चन्द्र ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी के जिले में आगमन पर बधाई दी और शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शिवहर के जिला सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि शिक्षक एवं संघ को पूर्ण विश्वास हैं कि आपके नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी एवं शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ शिवहर परिवार जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर के नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दिया हैं।


रिपोर्टर