दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अनोखी पहल, पत्रकारों को सम्मानित कर बांटी पानी की बोतलें


आजमगढ़। महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने सर्विक्स कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत डॉ. विपिन यादव को ट्रस्ट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. विपिन यादव ने सर्विक्स कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्विक्स कैंसर मुख्य रूप से HPV वायरस के कारण होता है और इसका टीका 9 से 14 वर्ष की आयु में लगवाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों का समय पर HPV वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

डॉ. यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आजमगढ़ को सर्विक्स कैंसर मुक्त जिला बनाना है। ट्रस्ट द्वारा जागरूकता अभियान के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिन पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से पत्रकारों को सेलो कंपनी की पानी की बोतलें वितरित की गईं। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार दिनभर धूप और गर्मी में रहकर समाज तक खबरें पहुंचाते हैं, लेकिन शहर में उनके लिए ठहरने या राहत की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ट्रस्ट ने उनके सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है।

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने कहा कि “रोकथाम ही सबसे बेहतर इलाज है” और सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

टीवी/वीओ स्क्रिप्ट आजमगढ़ में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अनोखी पहल।सर्विक्स कैंसर जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत।डॉ. विपिन यादव बने अभियान के ब्रांड एम्बेसडर।9 से 14 साल की बच्चियों के HPV टीकाकरण पर दिया गया जोर।भीषण गर्मी को देखते हुए पत्रकारों को सम्मानित कर बांटी गई पानी की बोतलें।ट्रस्ट ने कहा— रोकथाम ही सबसे बेहतर इलाज है।”

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट