धान अधिप्राप्ति पैक्स के अलावा अन्य एजेंसियों से कराने की मांग को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 05, 2026
- 2 views
ज्ञापन में उर्वरक की आपूर्ति एवं बे मौसम बरसात से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- समाहरणालय किसानों की धान अधिप्राप्ति पैक्स के अलावा अन्य एजेंसियों से कराये जाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने जिलाधिकारी कैमूर ज्ञापन में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने बे मौसम बरसात से नुकसान धान फसल की क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की। जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। जानकारी देते हुए विमलेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा मांग पत्र पर जिलाधिकारी ने सभी आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने कहा पैक्सो के द्वारा किसानों की धान अधिप्राप्ति करते समय मनमानी करते हैं। विमलेश पाण्डेय ने कहा पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति से किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने ने कहा धान अधिप्राप्ति में अन्य एजेंसियों को अधिकृत नहीं होने से पैक्स का मनमानी चलता रहता है। उन्होंने ने कहा किसानों के पास धान बेचने का विकल्प नहीं होने से शोषण के शिकार होते रहते हैं। पाण्डेय ने पैक्स के अलावा नैफेड बिस्कोमान आदि एजेंसी पैक्सो के द्वारा धान अधिप्राप्ति में अधिकृत करने की मांग की। कैमूर जिले में पैक्सो के द्वारा किसानों का धान खरीदी करने में मनमानी एवं धांधली की शिकायतें मिलती रहती है। पैक्स के उदासीन एवं लापरवाही का खमियाजा किसान भुगतते रहें हैं आनलाइन उर्वरक की बुकिंग को लेकर किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बे मौसम बरसात से किसानों की बड़ी मात्रा में धान की फसल नष्ट हुई है। किसानों ज्वलंत मुद्दों को किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा उठाया गया है। जिलाधिकारी कैमूर आगे क्या कारवाई करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में अनिल सिंह सचिव अभिमन्यु सिंह चांद अन्य किसान शामिल थे।


रिपोर्टर