आजमगढ़: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का ककरहटा दौरा, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार का किया दावा



आजमगढ़: लोकसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम को उन्होंने आजमगढ़ के ककरहटा गांव का दौरा किया।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने ककरहटा के वर्तमान ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इसके पश्चात उन्होंने वहां आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस जनसभा में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने भी अपने विचार रखे।

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी "पीडीए विरोधी" भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने में सफल होगी।

इस दौरान ककरहटा के वर्तमान ग्राम प्रधान अब्दुल मन्नान, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद वसीम, नसीम अख्तर, डॉक्टर जुबेर, हाजी शगीर, हाजी रियाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सांसद और अन्य नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरे से क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट