तीन बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार भेजा गया जेल
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- May 22, 2026
- 42 views
बिहार-- उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार प्रदेश के कैमूर जिला में प्रवेश कर रहे, एक व्यक्ति को बड़ौदा चेक पोस्ट से मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति झूले में शराब लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहा है, पुलिस ने चारों तरफ जाल बिछाया और शराब तस्कर को आसानी से पकड़ लिया, जब तस्कर के पास से तलाशी ली गई तो तीन बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम अमन सिंह पिता सत्येंद्र सिंह ग्राम दौलतपुर थाना सिधारी जिला आजमगढ़ का रहने वाला बताया उसने बताया कि अपने साथियों के साथ कैमूर जिला के मां मुंडेश्वरी मंदिर पर दर्शन करने जा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने मुझे शराब के साथ पकड़ लिया।


रिपोर्टर