सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से भड़का विवाद, कार्रवाई की मांग तेज


आजमगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ‘राष्ट्रीय सनातन सेना भारत’ के पदाधिकारियों ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अंकुर सिंह आर्य ने आरोप लगाया है कि 19 अप्रैल 2026 को संगठन की एक शांतिपूर्ण बैठक के बाद साहिल नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि संबंधित युवक ने कई पोस्ट में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पुलिस को टैग करते हुए भी ऐसी गतिविधियां जारी रखीं।संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियों से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और साम्प्रदायिक तनाव फैलने की आशंका भी पैदा हो गई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट