आजमगढ़ में EFC – Everest Food Court की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ, युवाओं में खासा उत्साह


आजमगढ़। शहर में फूड सेक्टर को नई दिशा देते हुए EFC – एवेरेस्ट फूड कोर्ट की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ मुकेरीगंज स्थित मोशन बिल्डिंग में किया गया। उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।ज्ञात हो कि EFC की पहली शाखा पहले से ही पहलवान तिराहे के पास सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जहां ग्राहकों का सकारात्मक रुझान लगातार बना हुआ है। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है, जिससे शहरवासियों को और बेहतर फूड विकल्प मिल सकें।रेस्टोरेंट के संचालक आयान सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य आजमगढ़ के लोगों को महानगरों जैसा स्वाद और गुणवत्ता उपलब्ध कराना है। यहां परोसे जाने वाले व्यंजनों का स्वाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स जैसा बताया जा रहा है, जिससे खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट खुलने से शहर में फूड कल्चर को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी। कंपनी द्वारा ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए भविष्य में और विस्तार की योजना भी बनाई जा रही है।इसके साथ ही संचालक द्वारा निकट भविष्य में एक नए BLCC सैलून के शुभारंभ की तैयारी भी की जा रही है, जिसका कार्य तेजी से प्रगति पर है और अगले महीने इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।

EFC की इस नई पहल से शहर में उत्साह का माहौल है और लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर नए स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट