रजत जयंती पर सजा महादेवी स्कूल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

आजमगढ़ । महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, सिधारी (तिवारीपुर) में रजत जयंती वर्ष का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा (कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा लक्ष्मण मौर्य, राजेंद्र प्रसाद यादव, पवन कुमार पंकज, मनीष सिंह एवं गोविंद दुबे सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने सराहना की। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की इस दौरान विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था एवं बच्चों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया।

अंत में प्रबंधक देवी प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, जबकि मंच संचालन किशन यादव एवं आरोही मोदनवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट