शाइन कोचिंग के छात्र ने इंटरमीडिएट में मारी बाजी, परिवार का नाम किया रौशन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 23, 2026
- 3 views
कैमूर-- अगर मेहनत आदत बन जाए, तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है" - यह कथन दर्शाता है कि जब निरंतर, प्रयास और कड़ी मेहनत लगन के साथ आपके दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाती है, तो सफलता एक निश्चित परिणाम के रूप में सामने आती है। यह मानसिकता आत्मविश्वास बढ़ाती है, कठिनाइयों को पार करने की क्षमता देती है और जीवन में उन्नति के द्वार खोलती है। बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कैमूर के प्रिंस कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 78.8% (394 अंक) के साथ टॉप कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है। जिला के नगर पंचायत हाटा निवासी राजेश कुमार गुप्ता के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट दिन रविवार को घोषित किया गया, जैसे ही रिजल्ट आया माता-पिता, गुरुजनों आशीर्वाद से अच्छा परिणाम आया। वहीं प्रिंस कुमार ने बताया की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतरता और कड़ी मेहनत है. उनके शिक्षक बबलू यादव एवं परमानंद सिंह ने बताया कि प्रिंस प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक मन लगाकर पढ़ाई करता था। उन्होंने सेल्फ-स्टडी सबसे अधिक जोर दिया, परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़ते हुए प्रिंस ने केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। आज इनकी इस मेहनत का परिणाम है कि 78.8% अंकों के साथ प्रिंस की इस जीत से उनके घर और कोचिंग में खुशी की लहर है। वह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। वहीं दूसरी तरफ परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि लड़कों ने इस बार 84.09 प्रतिशत सफलता हासिल की जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा है।


रिपोर्टर