निरहुआ के जन्मदिन पर फिर गरमाया आजमगढ़ रिंग रोड का मुद्दा
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Feb 03, 2026
- 28 views
आजमगढ़। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर आजमगढ़ रिंग रोड का मुद्दा चर्चा में आ गया। इस मौके पर निरहुआ ने रिंग रोड को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है, बहुत जल्द रिंग रोड की पहचान तय कर ली जाएगी।उन्होंने कहा कि रिंग रोड आजमगढ़ के विकास से जुड़ा अहम विषय है और इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है। उनके इस बयान के बाद क्षेत्रीय राजनीति और विकास कार्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित यह परियोजना अब जल्द ही धरातल पर उतरती नजर आएगी।


रिपोर्टर