सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयास से आजमगढ़ में खुलेगी सीएसडी कैंटीन
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jan 16, 2026
- 102 views
आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में मुख्य सचेतक एवं लोक लेखा समिति के सदस्य सांसद श्री धर्मेंद्र यादव के प्रयासों से आजमगढ़ जनपद में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) कैंटीन खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किया गया है।पूर्व में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व सैनिकों द्वारा सांसद को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने रक्षा मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र की यह पुरानी मांग उनके समक्ष रखी थी।आदेश जारी होने के बाद अब आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को सीएसडी कैंटीन की सुविधा आजमगढ़ में ही उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी।


रिपोर्टर