साइकिल धीमी रेस प्रतियोगिता में शुभम निषाद रहे प्रथम
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jan 14, 2026
- 57 views
आजमगढ़ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सत्र-2026 के अंतर्गत ग्राम सभा बुदैठा के चकभाई खान में साइकिल धीमी रेस प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता सैयद बाबा स्थान के बगल में स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने संतुलन और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद शुभम निषाद, पुत्र चंद्र भूषण निषाद, निवासी खोजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल पुरस्कार जीता। वहीं अभय यादव, पुत्र उमेश चंद्र, द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि पवन यादव, पुत्र लाल बाबू, निवासी चकभाई खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव एवं आशीष यादव की मौजूदगी में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, इंद्रासन यादव, शक्तिमान यादव, शोभा यादव, इंदल यादव, धोनी यादव, सुनील यादव सहित अन्य आयोजकों ने निभाई।इस अवसर पर आयोजक दुर्गेश यादव (प्रधान पद के युवा प्रत्याशी) ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर