बाबा कॉमरेड जहीर ख़ां की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम


उपशीर्षक

समाजसेवा और समानता के संदेश के साथ जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

आजमगढ़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी विचारधारा के प्रतीक बाबा कॉमरेड जहीर ख़ां की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय समरसता विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को ग्राम गोठा स्थित बाबा की छावनी परिसर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में आयोजक आज़ाद नेता जी के नेतृत्व में जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। आयोजकों ने कहा कि बाबा कॉमरेड जहीर ख़ां का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा और उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कॉमरेड जहीर ख़ां के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, किसानों-मज़दूरों के लिए किए गए संघर्ष और सामाजिक समानता के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट