भिवंडी में महिला से अश्लील हरकत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी। नारपोली पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अश्लील हरकत किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 74, 75 और 79 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 35 वर्ष की है और घरेलू कामकाज कर जीवनयापन करती है।  आरोपी की पहचान विलास जैदरत उबाले (50) के रूप में हुई है, जो पीड़िता के घर के सामने रहता है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 29 दिसंबर को शाम करीब छह बजे की है। आरोप है कि आरोपी ने अपने कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में पीड़िता को अश्लील शब्दों में बुलाया तथा जानबूझकर अपने गुप्तांग दिखाए। इस घटना से पीड़िता की लज्जा भंग हुई और उसे मानसिक आघात पहुंचा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुनील बी. हाडे कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट