डीएम की उपस्थिति में लाइव प्रसारण कर उघोग विभाग की दी गई जानकारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 09, 2026
- 4 views
रोहतास।रोजगार के नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के विस्तार और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्र के क्लस्टर माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की गई है।
लाभार्थियों की बैंक खाते में रोजगार हेतु राशि भुगतान किया गया।रोहतास जिला उद्योग विभाग सासाराम में लाईव प्रसारण के बीच लाभार्थी मौजूद रहे।
जिला उद्योग केंद्र परिसर में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और जिला उघोग महाप्रबंधक आशीष रंजन मौजूद रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में योजना के लाइव प्रसारण के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए लाभुकों और स्थानीय युवाओं को उद्योग स्थापना, सरकारी अनुदान, ऋण प्रक्रिया और MSME क्लस्टर के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक क्लस्टर विकसित कर विनिर्माण व उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के धरातल पर उतरने से न केवल स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए साधन पैदा होंगे।पलायन पर भी अंकुश लगेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी और योजना के लाभुक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर