आज़मगढ़ के किसान महेंद्र सिंह को लखनऊ में मिला राज्य स्तरीय सम्मान
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Dec 23, 2025
- 70 views
आज़मगढ़ । आज़मगढ़ के प्रगतिशील किसान श्री महेंद्र सिंह को कृषि क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।राज्य सरकार की ओर से श्री महेंद्र सिंह को ₹25,000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वे लंबे समय से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत घटाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक किसान प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। इस सम्मान से आज़मगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के किसानों में खुशी और गर्व का माहौल है।जय जवान, जय किसान।


रिपोर्टर