रोडवेज–स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में 151 कर्मियों की जांच


आज़मगढ रोडवेज आज़मगढ़ डिपो एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रोडवेज के चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही HIV, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच के अतिरिक्त टीबी की स्क्रीनिंग भी की गई।शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनोज बाजपेई एवं अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. के. चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध श्रीमंत जादूगर ने अपनी जादूगरी कला के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाते हुए लोगों को संदेश दिया तथा अपनी कला से क्षेत्रीय प्रबंधक का जोरदार स्वागत भी किया।स्वास्थ्य शिविर में कुल 151 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें HIV, हेपेटाइटिस बी एवं सी तथा सिफलिस की 146-146 जांच की गई। टीबी की स्क्रीनिंग 146 लोगों की हुई, जिसमें किसी भी व्यक्ति में टीबी नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त 64 लोगों की नेत्र जांच भी की गई।शिविर में डॉ. नीतीश सिंह, डॉ. आस्था सिंह, नेत्र परीक्षक अधिकारी के. के. पांडेय, अभिषेक पाण्डेय, फार्मासिस्ट संगीता राय सहित काउंसलर नवनीत चौबे, रंजू श्रीवास्तव, माया सिंह, योगेन्द्र शर्मा, एलटी रमेश यादव, रामप्रवेश, एसएसके मैनेजर जसवंत सिंह, टीआई काउंसलर प्रतिभा श्रीवास्तव, लिंक वर्कर संदीप, दिनेश, मनीषा, अमरजीत, विवेक यादव एवं किरण प्रजापति ने सहयोग किया।आज़मगढ़ डिपो के श्री पांडेय (स्टेशन इंचार्ज) एवं प्रवेश सिंह का विशेष सहयोग रहा। दिशा टीम के बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दोनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। अंत में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अम्बेडकर डिपो द्वारा स्वास्थ्य विभाग से आई टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट