मुबारकपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

आज़मगढ़। मुबारकपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीबीएसई से संबद्ध 10+2) में विद्यालय का स्थापना दिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री विवेक जी, आईएएस, आयुक्त आज़मगढ़ मंडल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री सुनील कुमार सिंह जी, आईपीएस, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), आज़मगढ़ मंडल उपस्थित रहे।विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा सिंह तथा सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य अतिथि श्री विवेक जी ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं संस्कारों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी एवं परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विशिष्ट अतिथि श्री सुनील कुमार सिंह जी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेंगे।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट