ऑनलाइन लॉटरी जुए का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी। शहर में अवैध रूप से संचालित ऑनलाइन लॉटरी जुए के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भिवंडी पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है और उसके पास से नकद राशि व जुए से संबंधित सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अब्दुल तारीफ लतीफ खान (37) के रूप में हुई है। वह भिवंडी के नजराना टाॅकिज के सामने सब्जी मार्केट इलाके में रहकर ऑनलाइन लॉटरी सेंटर चला रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध ऑनलाइन जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 17 दिसंबर दोपहर करीब सवा तीन बजे सब्जी मार्केट स्थित नजझाना टर्कीज कर सामने बंद एक दुकान में छापेमारी की। मौके से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ₹14,330 की नकद राशि तथा ऑनलाइन जुए में इस्तेमाल होने वाला साहित्य जब्त किया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ जुआर प्रतिबंधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट