हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 17, 2025
- 314 views
तलेन । बुधवार को हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के कार्यालय का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तलेन में सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में 11 जनवरी 2026 को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन होना है उसी को लेकर आयोजन समिति सदस्यों , नगर के वरिष्ठजनों, व युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनकामेश्वर महादेव मंदिर शिवालय के सामने स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। वही आगामी 31 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन के लिए मनकामेश्वर मंदिर स्थल पर भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी।


रिपोर्टर