साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 16, 2025
- 53 views
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से एक आरोपी गिरफ्तार, ₹50,000 नगद एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
जीरापुर, राजगढ़ । राजगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के एक गंभीर प्रकरण का खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ₹50,000 नगद राशि एवं ठगी में प्रयुक्त मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।यह कार्यवाही साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 13.08.2025 को आवेदक जगदीश पिता कंवरलाल दांगी उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम कानडियाखेड़ी, हाल वार्ड क्र. 15, आवास कॉलोनी, जीरापुर द्वारा रिपोर्ट दी गई कि 12.07.2025 को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कॉल के माध्यम से उसके एचडीएफसी बैंक खाते से क्रमशः ₹50,000/- , ₹77,000/- एवं ₹22,772/- कुल ₹1,49,772/- की राशि ठगी से निकाल ली।शिकायत पर सायबर सेल राजगढ़ द्वारा NCRB पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई तथा थाना जीरापुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तकनीकी विश्लेषण एवं कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री धर्मवीर सिंह नागर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व मेंएक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में पाया गया कि ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं बैंक खातों का संचालन शाहदतगंज, अयोध्या, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) से किया जा रहा था।टीम द्वारा सतत प्रयासों एवं सघन खोजबीन के पश्चात आरोपी यश कनोजिया निवासी – शाहदतगंज, अयोध्या, फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) को उत्तर प्रदेश से विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया।आरोपी से नगद राशि ₹50,000/- ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन,सिम कार्ड एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्तकी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है एवं आगे की विवेचना में अन्य आरोपियों की भूमिका का परीक्षण किया जा रहा है।
टीम का उल्लेखनीय योगदान
इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा –
1. उप निरीक्षक आदित्य सोनी
2. प्रधान आरक्षक 776 देवेन्द्र यादव
3. आरक्षक 1030 आनंदी पाटीदार
4. प्रधान आरक्षक 252 शंशाक सिंह , सायबर सेल राजगढ़)
5. प्रधान आरक्षक 336 चेतन चौहान
6. आर अंतिम सोलंकी सायबर सेल राजगढ़
पुलिस की अपील
राजगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि
किसी भी प्रकार की ऑनलाइन फ्रेंचाइज़ी, स्कीम या बिज़नेस ऑफ़र में निवेश करने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।किसी संदिग्ध कॉल, लिंक या प्रस्ताव की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा स्थानीय पुलिस थाना को दें।
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।


रिपोर्टर