डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मनाई गई

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने डॉ. कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या बिना पी. उथुप ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे भी उनके आदर्शों पर चलकर देश की प्रगति में योगदान दें।प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई दिशा दी। हमें आपसी सौहार्द और सहिष्णुता बनाए रखते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस महान वैज्ञानिक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट