गायत्री परिवार द्वारा विशाल कन्या भोज व भंडारे का किया गया आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 07, 2025
- 315 views
तलेन
मंगलवार को नवरात्रि के समापन को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा तलेन द्वारा विशाल कन्या भोज व भंडारे का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया। इस अवसर पर गायत्री माता मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। नगर सहित आसपास के श्रद्धालुओं व कन्याओं ,माता बहनों ने मंदिर पहुंचकर गायत्री माता के दर्शन किए व सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर विशाल कन्या भोज व भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण की।कन्या भोज का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चलता रहा ।
