भिवंडी में शिवसेना की रणनीतिक बैठक, मतदाता सर्वेक्षण और नई नियुक्तियों पर जोर

भिवंडी। आगामी महानगर चुनावों की आहट के बीच भिवंडी में शिवसेना ने संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को शहर शाखा अजयनगर में हुई एक अहम बैठक में पार्टी ने प्रभागवार मतदाता सर्वेक्षण की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी और युवासेना समेत कई विभागों में नई नियुक्तियां भी घोषित कीं। बैठक में भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख किशोर पोटदार, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील और सचिव नितेश दांडेकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। उनकी देखरेख में प्रभाग क्रमांक 4, 10, 12, 15, 16, 17 और 22 की मतदाता सूची सर्वेक्षण की जिम्मेदारी संबंधित पैनल प्रमुखों और शाखा अधिकारियों को सौंप दी गई।

जिम्मेदारियों का ब्योरा इस प्रकार तय किया गया। प्रभाग 4 में उपशहर प्रमुख स्वप्नील जोशी, विभाग प्रमुख हर्षल राऊत और शाखा प्रमुख लक्ष्मण हुंबारकर को जिम्मेदारी दी गई। प्रभाग 10 में विभाग प्रमुख अमोल साळुंखे, शाखा प्रमुख कुणाल बने, सागर चिंताचींदी और प्रविण उसाकोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रभाग 12 में विभाग प्रमुख अरशद शाह, उपविभाग प्रमुख शकील खान, मोहम्मद सैफ शेख और शाखा प्रमुख इक्बाल शेख को कार्यभार दिया गया।

प्रभाग 15 और 16 की जिम्मेदारी भारतीय कामगार सेना अध्यक्ष नजीर शेख और उपाध्यक्ष सादिक शेख को मिली। प्रभाग 17 में विभाग प्रमुख करमचंद सरवदे और उपविभाग प्रमुख रत्नकांत वाघमारे को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी कार्यक्रम में युवासेना की नियुक्तियां भी घोषित की गईं। उपशहर अधिकारी के रूप में प्रथमेश पाटील, शेलार विभाग युवा सेना शाखा अधिकारी दिग्विजय सिंह यादव, नेहरू नगर विभाग शिवसेना विभाग प्रमुख अरशद शाह, मुमताज नगर–शांतीनगर उपविभाग प्रमुख मोहम्मद सैफ शेख और शकील खान (गौसिया मस्जिद) तथा शाखा प्रमुख सलीम शेख की नियुक्ति की गई।बैठक के समापन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में जनता के बीच शिवसेना की पकड़ और मजबूत की जाएगी तथा संगठनात्मक स्तर पर बूथ से लेकर शहर तक सक्रियता दिखाई जाएगी।यह बैठक न केवल शिवसेना की चुनावी रणनीति का संकेत देती है बल्कि भिवंडी में पार्टी की जमीनी पकड़ बढ़ाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट