गोलीकांड मामले में एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा, कहा जल्द सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 20, 2025
- 107 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार उर्फ आकाश साहू की रिपोर्ट
शिवहर--- पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने अपने पुलिस टीम के साथ पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी वार्ड नंबर आठ में हुई गोलाबारी कांड में मृतक गुड्डू ठाकुर के घर पहुंच कर मामले की छानबीन की है।
बुधवार को पुरनहिया के दोस्तियां में गोलीबारी की घटना में गुड्डू ठाकुर को बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। पुरनहिया गोलीकांड मामला को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा घटनास्थल का दौरा किया है। घटना के सम्बंध में एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलेगी।सभी अपराधी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।छापामारी अभियान जारी है।
गौरतलब हो कि उक्त कांड में पूरनहिया थाना में तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की गई है।


रिपोर्टर