तलेन में गणेश महोत्सव की धुम झांकियां आकर्षण का केंद्र
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 02, 2025
- 469 views
तलेन
नगर तलेन में गणेश उत्सव की धूम चल रही है गणेश मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई है । वहीं गणेश भगवान का भी आकर्षक श्रंगार किया गया है। श्रद्धालुजन गणेश मंदिर में रात्रि में हो रही महाआरती में शामिल होकर भगवान के दर्शन कर प्रसादी का लाभ ले रहे हैं। नगर में आकर्षक झांकियां बनाई जा रही है झांकियां विभिन्न पौराणिक दृश्यो और घटनाओं सामाजिक मुद्दों के साथ बनाईं जा रही है। नगर की झांकी समिति श्री बंजरग कला मंडल द्वारा सोमवार को वीर सांभा जी का चित्रण व कबीर मित्र मंडल द्वारा दौपादी चीर हरण व अन्य झांकियो दारा आकर्षक दृश्य बनायें जा रहे।
