विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पति पर केस दर्ज

भिवंडी। शांतिनगर के गैबीनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 35 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शाहिदा शाकिर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति शाकिर मोहम्मद अंसारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता शकील अहमद कदिर अहमद अंसारी ने बताया कि उनकी बहन शाहीदा की शादी एक साल पहले भिवंडी निवासी शाकिर अंसारी से हुई थी। विवाह के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसका पति और शाहीदा पर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना 10 सितंबर 2024 की सुबह 7 बजे के आसपास हुई। मृतका को अमन टॉवर के पास स्थित घर से गंभीर हालत में पाया गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस द्वारा जांच करने के बाद मृतक महिला के पति धाकीर मोहम्मद अंसारी  के खिलाफ सीआर नंबर 640/2025 के तहत भा. न्या.संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक उत्तम ओमासे मामले की विस्तृत छानबीन कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट