नगर परिषद ने लगाया शीतल जल का प्याऊ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 31, 2025
- 470 views
तलेन । जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बस स्टैंड पर नगर परिषद तलेन द्वारा शीतल जल हेतु प्याउ का शुभारंभ किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर शीतल पेय जल प्याउ का शुभारंभ किया, अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव, पार्षद प्रतिनिधि गोविंद यादव, राधेश्याम यादव, अजब सिंह बंशकार, पार्षद संजय राठोर, नगर परिषद कर्मचारी एवं नगरिकगण सम्मिलित रहे।


रिपोर्टर