दिव्यांगजनों के बैट्री चालित ट्राईसाइकिल की मरम्मत हेतु 1एवं 2 दिसंबर को शिविर का होगा आयोजन


रोहतास।जिले के दिव्यांगजनों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर, सासाराम में 01 एवं 02 दिसंबर 2026 को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल मरम्मत शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व में जिले के दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध करायी गयी थी। वर्तमान में इनमें से कई ट्राईसाइकिलों में तकनीकी खराबी एवं मरम्मत की आवश्यकता की सूचना प्राप्त हो रही है,जिसके कारण संबंधित दिव्यांगजनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के मद्देनजर भारत सरकार का मिनीरत्न उपक्रम अलीमको आर्टिफिशल लिम्बुस मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ इण्डिया,कानपुर के माध्यम से निर्धारित कार्यक्रम के तहत मरम्मत शिविर आयोजित किया जाना है। शिविर में बैट्री चालित ट्राईसाइकिलों की जाँच और आवश्यक मरम्मत की जायेगी, ताकि दिव्यांगजनों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यक तकनीकी कर्मियों, मरम्मत उपकरणों एवं स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। जिले के सभी संबंधित दिव्यांगजनों से अपील है कि वे अपनी बैट्री चालित ट्राईसाइकिल की मरम्मत हेतु निर्धारित तिथि को समाहरणालय परिसर,सासाराम में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठायें ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट