51.660 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, दो फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 27, 2026
- 34 views
कुदरा पुलिस ने दुर्गावती नदी पुल के पास झाड़ी से शराब कि जब्त
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.660 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई ग्राम बिश्रामपुर स्थित दुर्गावती नदी पर बने पुल के पूर्व करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ी के पास की गई। बरामद शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आरजू कुरेशी, पिता इब्राहिम कुरेशी, ग्राम बेलौड़ी, थाना मोहनिया, जिला कैमूर (भभुआ) के रूप में हुई है। कुदरा थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में शराब जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। वहीं, फरार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


रिपोर्टर