बनकट सगरा पिकेट पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 09, 2026
- 16 views
बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ बनकट सगरा पिकेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी गहनता से जांच-पड़ताल की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजातों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस की इस सक्रियता से असामाजिक तत्वों में सतर्कता बनी हुई है।


रिपोर्टर