पद्मश्री मोहन नागर ने श्याम जी गौशाला पहुंचकर की गोवर्धन पूजा



तलेन 


सोमवार को राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के अन्तर्गत राजगढ़ जिले के ग्राम जबरदी स्थित श्याम जी गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री मोहन नागर ने  सम्मिलित होकर विधि-विधान से भगवान श्री गोवर्धन जी एवं गौमाता का पूजन कर गौशाला समिति के सदस्यों व ग्रामवासियों से गौ संवर्धन, जैविक कृषि, ग्राम विकास, नदी संरक्षण आदि विषयों पर संवाद किया व गोसेवकों तथा पर्यावरण कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया ।

गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति में प्रकृति, पर्यावरण और गौ संरक्षण को पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को सिखाने की महान परम्परा है मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने गोसंरक्षण और प्रकृति से जुड़े पर्वों को युगानुकूल बनाते हुए त्यौहारों की मूल भावना को जन-जन पहुँचाने का काम किया है ।कार्यक्रम में रूपेश विश्वकर्मा ,  बाल मोहन सिंह ने गौ रक्षा पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर सरपंच नवीन सिंह अमलार,  जिनेन्द्र सिंह जबरदी,  आनंद मोहन व्यास,  बद्रीलाल ,  संजय बना सहित गौशाला समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट