नहर के पानी में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव, डूबने से मौत की आशंका
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 07, 2026
- 73 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर) अनुमंडल क्षेत्र के मोकरी गांव स्थित साधु बाबा कुटिया के पास नहर के पानी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। शव की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के गोरहन गांव निवासी कांता सिंह (65 वर्ष), पिता स्वर्गीय राम किशुन सिंह के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के बेटे एवं ग्रामीणों ने उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बताया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नहर के पानी में गिरने से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) की विशेषज्ञ टीम भी पहुंची और आवश्यक जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। वहीं, मामले में आगे की अनुसंधान एवं जांच-पड़ताल भभुआ पुलिस द्वारा की जा रही है।


रिपोर्टर