शहरी भूमिहीनों को भी 3 डिसमिल जमीन दो - मेहतर सेवा संघ ने राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से की मांग


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।मेहतर सेवा संघ बिहार के तत्वावधान में रोहतास जिला के डेहरी ऑन-सोन के वर्मा कॉम्प्लेक्स में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम (पत्रकार) ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम ने बिहार के *राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय डॉ. दिलीप जायसवाल* जी से अपील की है कि जिस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में बसने वाले भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन देने का सघन अभियान चलाकर जमीन बंदोबस्त का प्रावधान बनाया गया है, ठीक उसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के भूमिहीनों को भी 3 डिसमिल जमीन देने का सघन अभियान चलाकर आवंटन किया जाए।


श्री राम ने माननीय मंत्री से यह भी अपील की कि शहरी क्षेत्रों में बसने वाले समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े *मेहतर, डोम (भंगी) जाति* के लोगों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर जमीन आवंटन कराकर इतिहास रचने का कार्य करें। इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की।


इस बैठक में प्रदेश संयोजक अखिलेश्वर राम, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल, प्रदेश सचिव अशोक राउत, प्रदेश सचिव प्रिय रंजन, जिलाध्यक्ष रोहतास शशि कुमार, जिलाध्यक्ष गया विनोद राउत, बिपिन राउत जिलाध्यक्ष कैमूर, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष व जिला संयोजक रंजीत कुमार राम, विनोद राउत नगर अध्यक्ष डेहरी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल अम्बेडकर, संतोष राम उर्फ डब्लू, कविता देवी नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संजना कुमारी कोषाध्यक्ष इत्यादि काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट