बिहार में 20 आयोग तो सफाई कर्मचारी आयोग क्यों नहीं? मेहतर सेवा संघ ने सरकार से किया सवाल


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।वर्मा कॉम्प्लेक्स में मेहतर सेवा संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मोहन राम की अध्यक्षता में हुई।


बैठक में सवाल उठा कि जब बिहार में 20 आयोग बन सकते हैं तो *राज्य सफाई कर्मचारी आयोग* का गठन अब तक क्यों नहीं हुआ? जबकि कैबिनेट से एक साल पहले ही फैसला हो चुका है।


अध्यक्ष मोहन राम ने कहा कि भंगी समाज (सफाई मजदूर) समाज को स्वच्छ बनाता है, यह बाबा साहेब के वंशज हैं, इनके विकास के बिना बाबा साहेब का सपना अधूरा रहेगा।


संघ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आयोग के शीघ्र गठन की मांग की।


बैठक में अखिलेश्वर राम, मंजू देवी, वीर बसंत लाल, अशोक राउत, शशि कुमार, विनोद राउत, बिपिन राउत, कविता देवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट