डालमियानगर के बंद उद्योग को चालू करने की मांग को लेकर मजदूर कांग्रेस की बैठक, वर्मा कॉम्प्लेक्स में गरजे मजदूर नेता


संवाददाता पारसनाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, बिहार प्रदेश के तत्वावधान में रविवार को डेहरी ऑन-सोन के वर्मा कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष *अखिलेश्वर राम* ने की, जबकि संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी *मोहन राम* ने किया।


बैठक की शुरुआत में कार्यकारी अध्यक्ष सह मजदूर नेता *ललित कुमार सिन्हा* ने प्रदेश अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी को अंगवस्त्र और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।


बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा *लगभग 40 वर्षों से बंद पड़ा रोहतास उद्योग पूंज, डालमियानगर* रहा।

ललित कुमार सिन्हा ने कहा कि एशिया में कभी औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला डालमियानगर आज बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार को इसे अविलंब चालू कराना चाहिए।

मजदूर नेता रामचंद्र सेठ* ने बंद मिलों के मजदूरों के बकाया वेतन और राशि के भुगतान की मांग मजबूती से उठाई।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन राम* ने कहा कि रोहतास उद्योग पुंज जब चालू था तो एशिया में इसका नाम था। उन्होंने मुख्यमंत्री *श्री सम्राट चौधरी* से मांग की कि अगर बिहार के सभी बंद उद्योग चालू हो जाएं तो बिहार से पलायन कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं को यहीं रोजगार मिल जाएगा।


इस बैठक में ओमकार प्रसाद गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), अशोक राउत (प्रदेश सचिव सह आईटी सेल), डॉ. अर्चना गुप्ता (जिलाध्यक्ष रोहतास महिला सेल), विनोद राउत (जिलाध्यक्ष गया), मो. रफीक अंसारी (बिक्रमगंज अनुमंडल अध्यक्ष), अनिरुद्ध सिंह (अनुमंडल अध्यक्ष डेहरी), राम सिंहासन चंद्रवंशी, हरे राम प्रसाद सहित काफी संख्या में मजदूर नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट