रसुलहा मोड़ पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने पुलिस बल के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Oct 28, 2026
- 34 views
बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बुधवार को रसुलहा मोड़ पर थाना बरसठी की पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, आवश्यक कागजात साथ रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता देखने को मिली। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


रिपोर्टर